Shri Amit Shah

अमित शाह का जन्म 22 अक्टूबर, 1964 को श्रीमती कुसुमबेन और श्री अनिलचंद्र शाह के एक संपन्न गुजराती परिवार में हुआ। अमित शाह, सच्चें अर्थों में उदीयमान नए भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं। विगत पांच वर्षों के दौरान अपने अग्रणी नेतृत्व में पार्टी के राज्य विधानसभा के चुनावों में एक के बाद एक जीत दिलाते हुए, उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक आधार का उल्लेखनीय रूप से विस्तार किया है। उनके कार्यकाल में पार्टी विश्व की एक सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गई है जिसके 10 करोड़ से ज्यादा पंजीकृत सदस्य हैं। More....



केंद्रीय गृह राज्‍य मंत्री श्री नित्‍यानन्‍द राय गणतंत्र की जननी वैशाली जिला (बिहार) के मुख्‍यालय हाजीपुर से 4 किलो‍मीटर दूर कर्णपुरा गांव में 1 जनवरी, 1966 को एक किसान परिवार में श्री नित्‍यानन्‍द राय का जन्‍म हुआ। इनकी माता जी स्‍वर्गीया तेतरी देवी गृहणी थीं। इनके पिता स्‍वर्गीय गंगा विशुन राय अपने ग्राम पंचायत-कर्णपुरा के कई वर्षों तक मुखिया थे। More....



आपका जन्म 25 सितंबर, 1960 को श्री अम्बिका प्रसाद मिश्र (पिता) तथा श्रीमती प्रेमदुलारी मिश्र (माता) के यहां गांव बनवीर पुर, जिला- लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश में हुआ था। इनका विवाह 11 जून, 1978 को श्रीमती पुष्पाि मिश्र के साथ हुआ। आप एक कृषि विज्ञानी तथा उद्योगपति हैं। इन्होंने छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में प्रवेश लिया तथा विज्ञान स्नातक और तथा विधि स्नातक की डिग्री क्रमश: क्राइस्ट चर्च कॉलेज तथा डीएवी कॉलेज कानपुर,(कानपुर विश्वविद्यालय ) से प्राप्त की।Mo....


श्री निशिथ प्रामाणिक का जन्म 17 जनवरी, 1986 को, श्री बिधु भूषण प्रामाणिक और श्रीमती छन्दा प्रामाणिक के घर जिला कूच बिहार, पश्चिम बंगाल में हुआ। उन्होंने भेटागुरी लाल बहादुर शास्त्री विद्यापीठ, भेटागुरी, कूचबिहार से शिक्षा ग्रहण की। राजनीति में आने से पहले वे प्राथमिक विद्यालय में सहायक शिक्षक थे। वे पहली बार वर्ष 2019 में, भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में 17वीं लोकसभा में संसद सदस्य के रूप में चुने गए। वह सूचना प्रौद्योगिकी पर स्थायी समिति के सदस्य और सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की परामर्शी समिति के सदस्य थे। More....